Top NewsUttar Pradesh

जम्मू-कश्मीर में शहीद हुआ शाहजहांपुर का लाल, सीएम योगी ने परिजनों को दी ₹50 लाख की आर्थिक मदद

लखनऊ। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए जनपद शाहजहांपुर निवासी सेना के जवान सरज सिंह को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री योगी ने शहीद के परिजन को ₹50 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री जी ने शहीद परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण शहीद के नाम पर करने की भी घोषणा की है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले श्री सरज सिंह जी के सर्वोच्च बलिदान को सदैव याद रखा जाएगा।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH