Uncategorized

लखनऊ में क्रीड़ा भारती का राष्ट्रीय अधिवेशन 16 दिसंबर से

लखनऊ: 16 से 18 दिसंबर तक क्रीड़ा भारती का राष्ट्रीय अधिवेशन लखनऊ में होगा। इसके पूर्व क्रीड़ा भारती की तरफ से उत्तर प्रदेश में ऑनलाइन सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली सदस्यता ली।
सोमवार को अभियान की शुरुआत क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय महामंत्री राज चौधरी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रसाद जी महानकर और उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष इंजी० अवनीश कुमार सिंह की उपस्थिति में हुई। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि खेल व खिलाड़ियों के प्रति क्रीड़ा भारती के समर्पण को देखकर मुख्यमंत्री ने सदस्यता शुल्क देकर वार्षिक सदस्यता ग्रहण की I संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इस अवसर पर अमरोहा की पूर्व विधायक संगीता, अवध प्रांत के अध्यक्ष गोविंद पांडेय, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के संयोजक रजत आदि उपस्थित रहे I

स्पोर्ट्स कॉलेज में आज बनेगी अधिवेशन की रणनीति

मंगलवार को सूबे को सभी जिलों के कार्यकर्ता गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में एकत्र होकर अधिवेशन और सदस्यता अभियान की रणनीति बनाएंगे। यहां जिले के खिलाड़ियों से संपर्क कर क्रीड़ा भारती की सदस्यता भी दिलाई जाएगी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH