RegionalUttar Pradesh

मथुरा : मस्जिद मे कटिया डालकर हो रही थी बिजली चोरी, केस दर्ज, 2.92 लाख का लगा जुर्माना

मथुरा। उप्र के मथुरा जिले मे बिजली विभाग को बड़ी कमयाबी मिली है। कई दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद शनिवार देर रात शाही मस्जिद ईदगाह में बिना कनेक्शन बिजली चोरी करने के मामले सामने आया है। डिप्टी कलक्टर की अगुवाई में पहुंची टीम ने ईदगाह परिसर की जांच की। बिना कनेक्शन यहां मुख्य लाइन में कटिया डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। जांच के दौरान ईदगाह में चार किलो वाट का लोड पाया गया। विभाग के एसडीओ ने ईदगाह कमेटी के सचिव के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

वहीं पूरे प्राकरण कि जांच के बाद ईदगाह कमेटी से टीम ने कुल 2.92 लाख रुपये कि वसूली कि है। इनमें 2.52 हजार का जुर्माना है और 40 हजार रुपये शमन शुल्क के हैं। शाही मस्जिद ईदगाह परिसर में 32 मुस्लिम परिवार भी रह रहे हैं। श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही मस्जिद ईदगाह मामले में न्यायालय में वादी श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष पांडेय ने ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से शिकायत की थी। यहां पर रह रहे परिवारों में कुछ के पास बिजली कनेक्शन हैं। लेकिन शाही मस्जिद ईदगाह के नाम से कोई बिजली कनेक्शन नहीं है।

डिप्टी कलक्टर नीतू शर्मा की अगुवाई मे हुई पूरी कार्यवाई

ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर विभाग ने इस मामले में जांच की। शनिवार को डिप्टी कलक्टर नीतू शर्मा की अगुवाई में सीओ कृष्ण जन्मस्थान नेत्रपाल सिंह और नीलेश मिश्रा, थाना प्रभारी गोविंद नगर ललित भाटी, डीग गेट चौकी पुलिस के साथ बिजली विभाग के अधिकारी ईदगाह पहुंचे। यहां बिजली कनेक्शन नहीं मिला। मस्जिद में खंभे से सीधे लाइन खींची गई थी।

बिजली की केबिल उतार 40 हजार रुपये का शमन शुल्क तत्काल जमा कराया गया

देर रात एसडीओ मसानी विकास शर्मा के शिकायती पत्र पर विद्युत चोरी निरोधक पुलिस थाना दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में शाही मस्जिद कमेटी के सचिव तनवीर अहमद के विरुद्ध बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई । अधीक्षण अभियंता सुबोध कुमार शर्मा ने बताया कि चार किलो वाट के हिसाब से एक वर्ष का असिस्मेंट 252,850 रुपये बना। जबकि 40 हजार रुपये का शमन शुल्क तत्काल जमा कराया गया। बिजली की केबिल उतार ली गई है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट शासन को भेजी गई है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH