Top NewsUttar Pradesh

अमरोहा में मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतरे, दिल्ली-लखनऊ रेलवे लाइन बंद

अमरोहा। अमरोहा के कल्याणपुरा इलाके में एक मालगाड़ी के करीब 12 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे से लखनऊ और दिल्ली के बीच रेल यातायात पर असर पड़ा है। इस रूट से गुजरनेवाली ट्रेनों का आवागमन प्रभावित होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।

जानकारी के मुताबिक मालगाड़ी के दो कंटेनरों में रासायनिक पदार्थ हैं। रेलवे के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल रेलवे की प्राथमिकता इस रूट पर जल्दी से जल्दी आवागमन को चालू करने को लेकर है।

वहीं ट्रेनों की ट्रेनों की आवाजाही के लिए मुरादाबाद-सहारनपुर-मेरठ गाजियाबाद के बीच वैकल्पिक मार्ग खुला है। आपको बता दें कि इससे पहले बृहस्पतिवार को गोंडा के पास मोतीगंज और झिलाही रेलवे स्टेशन के बीच चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15904) के पटरी से उतर जाने से चार लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए थे।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH