Top NewsUttar Pradesh

प्रयागराज में सनसनीखेज वारदात, शराबी पिता ने बेटे की हत्या की, मां अवैध संबंध के शक में उठाया खौफनाक कदम

प्रयागराज| उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपने ही बेटे की हत्या कर दी। घटना करेली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है और इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और हैरानी का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी पिता पप्पू जायसवाल स्थानीय स्तर पर चाट की दुकान चलाता है और अपने परिवार के साथ करेली इलाके में रहता था। बताया जा रहा है कि वह शराब का आदी है। रविवार सुबह उसने अपने बेटे प्रियांशु पर अपनी ही मां के साथ अवैध संबंध होने का शक जताया, जिसके बाद घर में विवाद बढ़ गया।

विवाद के दौरान गुस्से में आकर आरोपी ने लोहे की वस्तु से बेटे के सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी। शुरुआती पूछताछ में परिजनों और आसपास के लोगों ने बताया कि आरोपी को अपने बेटे पर संदेह था, जिसके चलते यह विवाद हुआ।

मामले को लेकर एसीपी निकिता श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है और उसकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि पारिवारिक विवाद और शक के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH