Top NewsUttar Pradesh

सीएम योगी का तोहफा, रक्षाबंधन पर यूपी रोडवेज की बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी महिलाएं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिलाओं/बालिकाओं के सम्मान एवं सुरक्षा के लिए संचालित @wpl1090 का व्यापक प्रचार-प्रसार ग्रामीण क्षेत्रों में भी किया जाए। इसके अलावा अन्य हेल्पलाइन जैसे 181 व 1090 उत्तरप्रदेश का भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।

उन्होंने कहा कि बालिकाओं को बेसिक, माध्यमिक तथा उच्च शिक्षा की विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए। बालिकाओं को अच्छी शिक्षा प्रदान की जाए, ताकि वे स्वावलम्बी बन सकें। इस सम्बन्ध में एक जागरूकता अभियान चलाया जाए।

महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाए। साथ ही, उन्हें इनसे लाभान्वित भी किया जाए। महिलाओं को संस्थागत प्रसव के अन्तर्गत अनुमन्य सहायता राशि समय से उपलब्ध कराई जाए।

सीएम ने कहा कि रक्षाबंधन के पर्व पर महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। जनपद स्तर पर 59,000 ग्राम पंचायत भवनों में मिशन शक्ति कक्ष का शुभारम्भ किया जाना प्रस्तावित है। कार्यक्रम से 200 महिलाओं को जोड़ा जाएगा। 01 करोड़ से अधिक महिलाओं तक यूपी सरकार का संदेश पहुंचाया जाएगा।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH