लखनऊ। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार प्रदेश में बड़ी संख्या में संक्रमण कम होने के बावजूद, टेस्टिंग कम नहीं की जा रही है। गत एक दिन में कुल 1,56,524 सैम्पल की जांच की गयी है। विभिन्न जनपदों से आरटीपीआर जांच के लिए 87,851 सैम्पल भेजे गये। प्रदेश में अब तक कुल 7,08,85,900 सैम्पल की जांच की गयी है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 28 नये मामले आये हैं। प्रदेश में विगत 24 घंटे में 34 लोग तथा अब तक 16,86,006 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 352 एक्टिव मामले हैं तथा 243 लोग होम आइसोलेशन में है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 3,58,73,298 घरों के 17,24,41,960 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस एवं कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 7,37,276 वैक्सीन की डोज लगायी गई। पहली डोज 5,40,26,148 तथा दूसरी डोज 1,02,01,807 लगायी गयी। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 6,42,27,955 डोज लगायी गयी हैं। उन्होंने बताया कि 27 एवं 28 अगस्त, 2021 को वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों की टीम विभिन्न जनपदों मेें जाकर कोविड की संभावित तीसरी लहर के संबंध में की जा रही तैयारियों का निरीक्षण करेंगी। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निरीक्षण के दौरान कोविड वैक्सीनेशन, पीकू/नीकू बेड, स्वास्थ्य से संबंधित नये उपकरण तथा आॅक्सीजन प्लांट आदि को देखा जायेगा तथा माॅक ड्रिल भी की जायेगी। प्रदेश में कोविड संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए कोविड प्रोटोकाल का पालन अवश्य करें।