लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने सरकारी आवास पर आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित किया। मुख्यमंत्री जी ने उपस्थित लोगों से कहा कि यूपी सर्कार जनता की समस्याओं के निस्तारण हेतु संकल्पबद्ध है।
बता दें कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ कोरोना के मामले काफी कम होने के बाद अपने आवास पर लगातार जनता दरबार लगा रहे हैं। इस दौरान वह लोगों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करते हैं।
=>
=>
loading...