City NewsUttar Pradeshलखनऊ

प्रदेश में सर्विलांस एवं कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है: अमित मोहन प्रसाद

लखनऊ। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार प्रदेश में बड़ी संख्या में संक्रमण कम होने के बावजूद, टेस्टिंग कम नहीं की जा रही है। गत एक दिन में कुल 1,73,419 सैम्पल की जांच की गयी है। विभिन्न जनपदांे से आरटीपीआर जांच के लिए 89,487 सैम्पल भेजे गये। प्रदेश में अब तक कुल 7,23,18,979 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 19 नये मामले आये हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 256 एक्टिव मामले हैं तथा 185 लोग होम आइसोलेशन में है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 3,58,75,040 घरों के 17,34,51,782 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस एवं कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 10,66,830 वैक्सीन की डोज लगायी गई। पहली डोज 6,00,65,480 तथा दूसरी डोज 1,14,83,906 लगायी गयी। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 7,15,49,386 डोज लगायी गयी हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में हर धनात्मक केस के लिए 42 से ज्यादा टेस्ट किये गये है, जो देश में सबसे अधिक है। कान्टैक्ट ट्रेसिंग का कार्य प्रदेश में तेजी से किया जा रहा है तथा दैनिक पाजिटिव रेट 0.01 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में डेंगू, मलेरिया आदि बिमारियों से बचाव के लिए लगातार जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत लोगों से अपील है कि वे पानी को जमा न होने दे, जिससे मच्छरों को पनपने से रोका जा सकेगा। प्रदेश में कोविड संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए कोविड प्रोटोकाल का पालन अवश्य करें।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH