Top NewsUttar Pradesh

बाढ़ में विलीन हो गए घर के पीड़ितों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत नया आवास मिलेगा: सीएम योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को यूपी सरकार राहत सामग्री प्रदान कर रही है। बाढ़ की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त मकान के लिए ₹95,000 उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की गई है। बाढ़ में विलीन हो गए घर के पीड़ितों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत नया आवास मिलेगा।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में बाढ़ से एक बड़ी आबादी तकलीफ में आई है। इस आपदा के समय केंद्र सरकार व यूपी सरकार आपके साथ है। जिला प्रशासन पूरी तत्परता के साथ बाढ़ पीड़ितों की सेवा कर रहा है। बाढ़ के कारण पशुधन और फसल के नुकसान का मुआवजा दिया जाएगा। प्रदेश सरकार बाढ़ प्रभावितों के साथ खड़ी है।

सीएम योगी ने कहा कि बरसात के मौसम में पानी को उबालकर ही पिएं। यूपी सरकार द्वारा बांटी जा रहीं क्लोरीन की गोलियां इस्तेमाल में लाएं। गंदगी और बीमारी से बचाव के लिए आज से एक वृहद कार्यक्रम चलाया जा रहा है। यह हम सभी का संकल्प होना चाहिए कि साफ-सफाई रहे, हर व्यक्ति स्वस्थ हो। आप सभी लोग इस कार्यक्रम के साथ अवश्य जुड़ें व इसमें सहयोग करें।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH