Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u457141316/domains/liveuttarpradesh.com/public_html/wp-content/plugins/newsmax-core/includes/actions.php on line 143
Top NewsUttar Pradesh

भारतीय तटरक्षक बल का 45वां स्थापना दिवस आज, सीएम योगी ने ट्वीट कर दी शुभकामनाएं

लखनऊ। भारतीय तटरक्षक बल आज अपना 45वां स्थापना दिवस मना रहा है। भारतीय तटरक्षक बल, भारत का एक सशस्त्र बल है जो समुद्री सीमाओं की रक्षा करता है और समुद्री कानून को लागू करता है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय तटरक्षक बल को शुभकामनाएं दी।


सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा, “भारतीय समुद्री तटों के सजग प्रहरी, प्रत्येक परिस्थिति में साहस, धैर्य व प्रतिबद्धतापूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने वाले भारतीय तटरक्षक बल के वीरों को ‘भारतीय तटरक्षक स्थापना दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं।”

वहीं पीएम मोदी ने ट्वीट किया- इंडियन कोस्ट गार्ड के स्थापना दिवस पर उनके सभी कर्मियों और उनके परिवारों को मेरी शुभकामनाएं। हमारा तटरक्षक बल यह सुनिश्चित करने के लिए है कि हमारे समुद्र सुरक्षित हैं। हमें उनके व्यावसायिकता और त्रुटिहीन सेवा पर गर्व है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH