लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में दोपहर एक बजे तक करीब 34.83 फीसदी मतदान हुआ है। ये जानकारी चुनाव आयोग ने दी।। इस चरण में इलाहाबाद, अमेठी, बहराइच, बाराबंकी, चित्रकूट, फैजाबाद (अयोध्या), गोंडा, कौशांबी, प्रतापगढ़, रायबरेली, श्रावस्ती और सुल्तानपुर जिलों में मतदान है। कुछ जगहों पर ईवीएम में तकनीकी गड़बड़ी की शिकायतें भी आई हैं। समाजवादी पार्टी ने दावा किया है कि प्रयागराज के फाफामऊ विधानसभा क्षेत्र में भी ऐसी समस्या आई।’
कौशाम्बी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सिराथू में आज मतदान भी हो रहा है, मुझे पूरा विश्वास है कि सिराथू विधानसभा क्षेत्र में जनता सिराथू के बेटे को भारी मतों से विजय बनाएगी और पूरे उत्तर प्रदेश में लोगों ने कमल के फूल खिलाने का मन बनाया है.
राज्य सरकार में मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने प्रयागराज में मतदान केंद्र पहुंचकर अपना वोट दिया. उन्होंने कहा, “भाजपा 300 का आंकड़ा पार करेगी.”




