EntertainmentTop News

दिग्गज अभिनेता नागार्जुन के छोटे बेटे अखिल अक्किनेनी ने की शादी, ये स्टार्स हुए शामिल

भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नागार्जुन के छोटे बेटे और अभिनेता अखिल अक्किनेनी ने शुक्रवार यावी 6 जून 2025 को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड जैनब रावदजी से शादी रचा ली। हैदराबाद में आयोजित यह शादी समारोह बेहद निजी रखा गया, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। हालांकि न्यूली वेड कपल ने अभी तक अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शादी की कोई आधिकारिक तस्वीर साझा नहीं की है, लेकिन फंक्शन की कई तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वायरल तस्वीरों में अखिल और जैनब को पारंपरिक तेलुगु शादी की पोशाकों में देखा जा सकता है।

अखिल ने इस खास मौके पर सफेद कुर्ता और पारंपरिक धोती पहन रखी थी, जबकि दुल्हन जैनब ने सफेद और सुनहरे रंग की रेशमी साड़ी का चुनाव किया। उन्होंने हीरे के खूबसूरत आभूषणों से अपने लुक को और भी निखारा। दोनों एक-दूसरे के साथ बेहद खुश और उत्साहित नजर आ रहे थे। इस खास मौके पर फिल्म इंडस्ट्री की कई मशहूर हस्तियां मौजूद थीं। प्रशांत नील, राम चरण, चिरंजीवी, नागा चैतन्य और उनकी पत्नी शोभिता धुलिपाला भी समारोह में शरीक हुए और नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं।

गौरतलब है कि अखिल और जैनब पिछले साल ही सगाई के बंधन में बंधे थे। उस दौरान अखिल ने इंस्टाग्राम पर सगाई की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा था, ‘मुझे मेरा हमेशा के लिए मिल गया। यह बताते हुए खुशी हो रही है कि जैनब रावदजी और मैं सगाई कर चुके हैं।’ बताया जा रहा है कि सगाई से पहले यह कपल लगभग तीन साल तक एक-दूसरे को डेट कर चुका था। अब जब ये दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं, उनके फैंस बेसब्री से उस पल का इंतजार कर रहे हैं जब यह जोड़ा अपनी शादी की पहली आधिकारिक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करेगा। वहीं कई फैंस उनकी वायरल तस्वीरें शेयर करके बधाई दे रहे हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH