भिवानीः हरियाणा के भिवानी शहर थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल के महिला और पुरुष शिक्षक का अश्लील गाना गाने का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में दोनों अभद्र गाना गाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग पांच आईडी पर वायरल किया गया है। हैरानी की बात है कि चार आईडी में स्कूल का नाम भी आता है जबकि एक युवक के नाम से है। ये सभी निजी आईडी हैं।
पुलिस को दी शिकायत में स्कूल प्रिंसिपल ने बताया कि स्कूल में करीब 150 अध्यापकों का स्टाफ है। जो अर्थ शास्त्र विषय की अध्यापिका व अंग्रेजी विषय के अध्यापक की किसी नामपता नामालुम व्यक्ति ने फेक अभ्रद गाना गाते हुए की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड की है।
दोनों की सामूहिक रूप से अभद्र गाना गाते हुए की विडियो है। जिसे इंस्टाग्रम की पांच आईडी पर वायरल किया गया है। इन गानों पर सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी व धमकी भरी टिप्पणी की जा रही है। इससे स्कूल के अध्यापकों की छवि को खराब किया गया है।
जांच की जा रही है: एसएचओ
प्रिंसिपल की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस साइबर एक्सपर्ट की मदद से वीडियो अपलोड करने वाले की पहचान के प्रयास में लगी है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। – इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार, थाना शहर प्रभारी




