Entertainment

विद्युत जामवाल की फिल्म ‘आईबी 71’ 7 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

मुंबई। विद्युत जामवाल और अनुपम खेर स्टारर फिल्म ‘आईबी 71’ जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। एक पोस्ट शेयर कर फिल्म मेकर्स ने फिल्म के ओटीटी रिलीज की अनाउंसमेंट की है। ये फिल्म 7 जुलाई से हॉट स्टार पर रिलीज होगी। फिल्म में आपको एक फिर से विद्युत जामवाल को एक्शन अवतार में देखने को मिलेगा। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कुछ खास कलेक्शन तो नहीं किया, लेकिन फिल्म की कहानी लोगों को बहुत पंसद आई।

फिल्म भारत के जासूसी मिशन की अनसुनी कहानी है। इस फिल्म में 1971 के भारत-पाकिस्‍तान युद्ध की ऐतिहासिक जीत का खुलासा होगा। डिज्‍नी+ हॉटस्‍टार ने आईबी एजेंट देव जामवाल (विद्युत जामवाल) की इस अपकमिंग स्‍पाय थ्रिलर ‘आईबी 71’ को लेकर एक अनाउंसमेंट की है। यह थ्रिलर फिल्म 7 जुलाई, 2023 को डिज्‍नी+ हॉटस्‍टार पर रिलीज होगी। इस फिल्‍म में भरपूर एक्‍शन देखने को मिलने वाला है। फिल्म IB71 में विद्युत जामवाल के अलावा अनुपम खेर, विशाल जेठवा, फैजान खान, अश्‍वथ भट्ट, डैनी सूरा, दिलीप ताहिल और सुव्रत जोशी लीड रोल में हैं।

फिल्म में भारत के सबसे बड़े युद्ध का प्रसिद्ध इतिहास दिखाने की कोशिश की गई है। इस फिल्म विद्युत जामवाल, अनुपम खेर जैसे बेह‍तरीन कलाकारों ने लोगों के सामने इस कहानी को बहुत ही अच्छे तरीके से पेश किया है। बॉक्स ऑफिस पर तो फिल्म ने अपना जलवा दिया है पर अब इंतजार तो इस बात का है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मूवी कमाल दिखा पाती है या नहीं।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH