City NewsUttarakhand

उत्तराखंड में सभी 70 सीटों पर वोटिंग जारी, 11 बजे तक 18.97 फीसदी मतदान

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के तहत सभी 70 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है। यहां सुबह 11 बजे तक 18.97 फीसदी वोटिंग हुई है।

वोटिंग सुबह 8 बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक होगी। वोटों की गिनती और चुनाव परिणाम 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे।

इस चुनाव में उत्तराखंड की सभी 70 सीटों पर कुल 632 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपना-अपना भाग्‍य अजमा रहे हैं। इस दौरान 82 लाख 37 हजार 913 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH