EntertainmentRegional

आखिर कहां छिपा है एल्विश यादव, मुंबई के होटल एंप्रेसा में थी लास्ट लोकेशन

मुंबई। रेव पार्टी में नशे के लिए सांपों का जहर और लड़कियां सप्लाई करने के मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव फरार हो गए हैं। उनका कुछ पता नहीं चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार यूट्यूबर एल्विश यादव की आखिरी लोकेशन मुंबई के होटल एंप्रेसा की है। अपने नए शो टेंपटेशन आईलैंड की शूटिंग करके एल्विश अलीबाग से मुंबई आए और इसी होटल में ठहरे थे। हालांकि जबसे एल्विश के खिलाफ FIR की खबर सामने आई है माना जा रहा है कि उन्होंने बीती दोपहर 2 बजे इस होटल से चैक आउट कर लिया था।

जिसके बाद वो कहां है किसी को कोई खबर नहीं है। माना ये भी जा रहा था कि एल्विश दिल्ली के रवाना हुए हैं लेकिन उन्हें अभी तक मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट नहीं किया गया है जिसके चलते अंदाजा लगाया जा रहा है कि अभी भी एल्विश मुंबई में ही कहीं है।

मालूम हो, एक दिन पहले ही खबरें सामने आई थी कि पुलिस ने रेव पार्टी के लिए सांप के जहर का इस्तेमाल करने के लिए तस्करी करने वाले गिरोह को पुलिस ने धर दबोचा था। ये कार्यवाई नोएडा सेक्टर 51 में हुई थी, जहां से पुलिस ने छह तस्करों के पास से पांच कोबरा, दो दो मुंह वाले सांप, एक अजगर और एक लाल सांप को पकड़ा था।

आजकल एल्विश यादव जियो प्लेटफॉर्म के नए रियालिटी शो ‘टेम्टेशन आईलैंड’ को लेकर चर्चा में हैं। वह यूट्यूब अभिषेक मल्हान के साथ शो में बतौर गेस्ट नजर आने वाले हैं। वहीं, वह लगातार नए म्यूजिक एलब्म को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल में ही उनका उर्वशी रौतेला और फिर मनीषा रानी के साथ गाना रिलीज हुआ था।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH