Sports

क्या धोनी अगला आईपीएल खेलेंगे, हर्षा भोगले के सवाल पर दिया ये जवाब

नई दिल्ली। आईपीएल 2023 का पहला क्वालिफायर चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात को 15 रनों से हराया और फाइनल में धमाकेदारा एंट्री मारी है। चेन्नई ऐसी पहली टीम है, जो इस लीग के इतिहास में 10 बार फाइनल में पहुंची है। चेपॉक में खेले गए मैच में चेन्नई ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 172 रन बनाए थे, जवाब में गुजरात 20 ओवर में 157 रन ही बना सकी।

वहीँ मैच के बाद जब हर्षा भोगले ने धोनी से पूछा कि क्या प्रशंसक उन्हें अगले साल खेलते देख सकते हैं, तो सीएसके के कप्तान ने कहा कि आगामी मिनी-नीलामी में 8 या 9 महीने बाकी हैं, इसलिए उनके पास आईपीएल में अपने भविष्य पर निर्णय लेने के लिए काफी समय है।

धोनी ने कहा,”मुझे नहीं पता। मेरे पास फैसला करने के लिए 8-9 महीने हैं। मिनी ऑक्शन दिसंबर के आसपास होगा। तो अभी उस सिरदर्द को क्यों लेना है? मेरे पास फैसला करने के लिए पर्याप्त समय है। लेकिन, मैं हमेशा सीएसके के लिए रहूंगा चाहे वह यह खेलने की अवस्था में है या कहीं बाहर बैठकर। मैं वास्तव में नहीं जानता।”

 

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH