NationalTop News

क्या कांग्रेस में होगा TMC का विलय? ममता बनर्जी को उपाध्यक्ष और अभिषेक को महासचिव पद का ऑफर मिलने का दावा

पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों बड़े घटनाक्रम देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच सूत्रों के हवाले से एक बड़ी जानकारी सामने आई है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस नेतृत्व ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी को पार्टी में शामिल होने का प्रस्ताव दिया है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ममता बनर्जी को सुझाव दिया है कि वह अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय करने पर विचार करें। दावा किया जा रहा है कि इसके बदले ममता बनर्जी को कांग्रेस का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उनके भतीजे तथा सांसद अभिषेक बनर्जी को राष्ट्रीय महासचिव का पद देने की पेशकश की गई है। जानकारी के अनुसार, हाल ही में अभिषेक बनर्जी की दिल्ली में राहुल गांधी से हुई मुलाकात के बाद इन चर्चाओं ने और जोर पकड़ लिया है। हालांकि कांग्रेस या तृणमूल कांग्रेस की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

ऑफर के पीछे क्या बताई जा रही है वजह?

सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि TMC लगातार राजनीतिक चुनौतियों और भाजपा के हमलों का सामना कर रही है। ऐसे में विपक्षी एकता को मजबूत करने के लिए दोनों दलों के बीच राजनीतिक समझौते की संभावना पर चर्चा की गई है। यह भी दावा किया जा रहा है कि पार्टी के भीतर बढ़ते असंतोष और नेतृत्व को लेकर उठ रहे सवालों के बीच ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के लिए राजनीतिक परिस्थितियां पहले की तुलना में अधिक चुनौतीपूर्ण हो गई हैं।

हालांकि, इन सभी दावों की अभी तक किसी भी पक्ष ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसलिए राजनीतिक गलियारों में चल रही इन चर्चाओं को फिलहाल अटकलों और सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी के रूप में ही देखा जा रहा है। यदि भविष्य में कांग्रेस या तृणमूल कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया आती है, तो तस्वीर और अधिक स्पष्ट हो सकेगी।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH