लखनऊ। अमूमन ऐसा सीन फिल्मों में देखने को मिलता है, लेकिन उप्र की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित राजभवन गेट नंबर 13 के सामने आज रविवार दोपहर एक गर्भवती महिला ने सड़क पर ही बच्चे को जन्म दिया। उसे साइकिल रिक्शा से अस्पताल ले जाया जा रहा था। इस दौरान आसपास मौजूद महिलाओं ने साड़ी से पर्दा लगाकर प्रसव करवाया। तेज दर्द होने पर कॉल किया गया था पर आधे घंटे के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची।
महिला सड़क पर तड़प रही थी। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस को सूचना दी गई लेकिन 30 मिनट के बाद भी कोई एंबुलेंस नहीं पहुंची। स्थानीय महिलाओं ने साड़ी का घेरा बनाया तब बीच सड़क पर महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। गर्भवती महिला रिक्शे से अस्पताल जा रही थी। तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। अमूमन ऐसा सीन फिल्मों में देखने को मिलता है, लेकिन राजधानी में रविवार को ऐसा ही वाक्या सड़क पर हुआ। जिससे लोग अचंभित हैं।




