लखनऊ। अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव दो टूक कहा है कि वह नेताजी (मुलायम सिंह यादव) को आईएसआई एजेंट कहने वाले को वोट नहीं देंगे।
गौरतलब है कि हाल ही में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक अखबार की पुरानी कतरन पोस्ट कर विपक्ष के राष्ट्रपति पद उम्मीदवार यशवंत सिन्हा एक पुराने बयान का हवाला देते हुए अखिलेश द्वारा उनका समर्थन किए जाने पर सवाल उठाया था। उस बयान में यशवंत सिन्हा ने मुलायम सिंह यादव को आईएसआई का एजेंट बताया था।
राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज मतदान करने पहुंचे शिवपाल यादव ने कहा कि नेताजी पर यशवंत सिन्हा की आपत्तिजनक टिप्पणी से कई विधायक नाराज हैं। जो भी लोग नेताजी के साथ रहे हैं। उनकी विचारधारा से जुड़े हैं वे कभी भी उनके खिलाफ टिप्पणी करने वालों के साथ नहीं जाएंगे। वे अपनी नाराजगी वोट से दिखा सकते हैं। बता दें कि इसके पहले शिवपाल यादव, सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा एनडीए कैंडिडेट द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में आयोजित डिनर में भी शामिल हुए थे।