Top NewsUttar Pradesh

योगी आदित्यनाथ, केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा इस सीट से लड़ेंगे यूपी विधानसभा चुनाव

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी के तीन बड़े चेहरे केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा और योगी आदित्यनाथ किस सीट से चुनाव लड़ेंगे इस पर संशय ख़त्म हो गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सिराथू सीट से चुनाव लड़ेंगे। सिराथू विधानसभा कौशांबी जिले में है।

उत्तर प्रदेश के दूसरे उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा लखनऊ के तीन निर्वाचन क्षेत्रों में से एक से चुनाव लड़ने की संभावना है। हालांकि दिनेश शर्मा के चुनाव लड़ने की ज्यादा संभावना लखनऊ की नॉर्थ सीट से है। इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ का नाम अयोध्या से लगभग तय माना जा रहा है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH