SportsTop NewsUttar Pradesh

क्रिकेटर रिंकू सिंह को योगी सरकार देने जा रही सरकारी नौकरी, मिलेगा ये पद

लखनऊ। सपा सांसद प्रिया सरोज के साथ सगाई करने वाले क्रिकेटर रिंकू सिंह को यूपी सरकार सरकारी नौकरी देने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिकेटर रिंकू सिंह को यूपी सरकार शिक्षा विभाग में नौकरी देने जा रही है। रिंकू सिंह को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के रूप में नियुक्त किया जा सकता है। अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियम-2022 के तहत उन्हें इस पद पर नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस मामले में बेसिक शिक्षा निदेशक को एक पत्र भी जारी किया गया है।

रिंकू सिंह की बीएसए पद पर नियुक्ति यूपी सरकार की उस नीति का हिस्सा है, जिसके तहत अंतरराष्ट्रीय एथलीटों को सरकारी सेवाओं में पद प्रदान करके उन्हें सम्मानित किया जाता है। सरकार का कहना है कि विश्व स्तर पर रिंकू सिंह ने भारत को गौरवान्वित किया है। यह नियुक्ति राज्य की नीति के अनुरूप है, जिसमें खेल उत्कृष्टता को सार्वजनिक सेवा भूमिकाओं में एकीकृत किया गया है।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH