लखनऊ। यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए यूपी सरकार प्रयासरत है। इसके लिए तमाम जरुरी उपाय किए जा रहे हैं। फिलहाल उत्तर प्रदेश सरकार ने यूक्रेन में फंसे यूपी के नागरिकों के लिये हेल्पलाइन नम्बर 9454441081 जारी किया है।
यूक्रेन में फंसे उत्तर प्रदेश के छात्र या किसी व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के लिए विदेश मंत्रालय, भारत सरकार, भारतीय दूतावास, कीव से समन्वय के लिए राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वयं अपने कैबिनेट सहयोगियों को निर्देश दिया है कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सकुशल स्वदेश लाना पहली प्राथमिकता हो। विदेश सचिव हर्ष वी. शृंगला पीएम मोदी ने मीटिंग में स्पष्ट कहा है कि सभी नागरिकों की सुरक्षित वापसी टॉप प्रायोरिटी है, इसे सुनिश्चित किया जाए। भारत सरकार यूक्रेन की सभी यूनिवर्सिटीज से भारतीय छात्रों के लिए ऑनलाइन क्लासेज चलाने की रिक्वेस्ट भी कर रही है।




