RegionalTop News

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अचानक दिल्ली के लिए रवाना

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बीती शाम अचानक दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उनके साथ उनकी पत्नी और गांडेय से विधायक कल्पना सोरेन भी थीं। मुख्यमंत्री का यह दौरा पूर्व निर्धारित नहीं था और इसे अचानक तय किया गया है।

सरकार की ओर से अभी तक इस दौरे के उद्देश्य को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि, बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री दिल्ली में अल्प प्रवास के बाद जल्द ही झारखंड लौट सकते हैं।

अधिकारियों का अनुमान है कि सीएम सोरेन दिल्ली में सारंडा वन्य जीव अभ्यारण्य से संबंधित मामलों पर विधि विशेषज्ञों से मुलाकात कर सकते हैं। यह मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है और आठ अक्टूबर को इसकी सुनवाई होगी। राज्य के वरिष्ठ अधिकारी भी आज दिल्ली जा सकते हैं।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH