NationalTop News

दिल्ली पुलिस ने तिरुपति से लाए जा रहे 10 टन रेड सैंडलवुड के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और साउथ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 टन रेड सैंडलवुड (लाल चंदन) बरामद किया, जो आंध्र प्रदेश के तिरुपति से दिल्ली तस्करी किया जा रहा था। इस अवैध तस्करी में शामिल दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद लकड़ी की कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है और यह दिल्ली पुलिस द्वारा अब तक की सबसे बड़ी रेड सैंडलवुड रिकवरी में से एक मानी जा रही है।

पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई आंध्र प्रदेश पुलिस की मदद से मिली सूचना के आधार पर की गई। STF और लोकल पुलिस की संयुक्त टीम ने ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके के एक गोदाम से उच्च गुणवत्ता वाली लाल चंदन की लकड़ी बरामद की।

पकड़े गए आरोपियों में इरफ़ान हैदराबाद का रहने वाला है और दूसरा आरोपी अमित मुंबई का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, आरोपी लाल चंदन को अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेचने की फिराक में थे। इनके नेटवर्क का दायरा चीन और म्यांमार तक फैला हुआ था।इस मामले की विस्तृत जानकारी पुलिस आज दोपहर दिल्ली पुलिस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से देगी।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH