Top News

4 भारतीय मछुआरों को श्रीलंका ने हिरासत में लिया

Fisherman-release_CI

कोलंबो | श्रीलंका के अधिकारियों ने देश के उत्तरी जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में गुरुवार को चार भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया। मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने मछुआरों के मछली पकड़ने वाले एक जहाज को भी अपने कब्जे में ले लिया है। कुछ दिन पहले भी श्रीलंका की नौसेना के अधिकारियों ने देश के उत्तरी एवं उत्तर-पश्चिमी जलक्षेत्र में अवैध रूप से घुसने के आरोप में 29 भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया था।

=>
=>
loading...