HealthLifestyle

गर्मियों में सॉफ्ट ड्रिंक्स को कहें न, इन देसी पेय को बनाएं अपना साथी, रहेंगे निरोगी

गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है ऐसे में कुछ लोग प्यास लगने पर या फिर शरीर में ठंडक लाने के लिए सॉफ्ट ड्रिंक्स पीना शुरू कर देते हैं जो शरीर को काफी नुक्सान पहुंचा सकता है। ऐसे में कुछ घरेलू शीतल पेय पदार्थ हैं जिनको पीने से गर्मी में गर्मी की तपिश और कई तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है।

गर्मियों के मौसम में तेज धूप में शरीर को फिर से एनर्जी से भरने के लिए नारियल पानी का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है। कहते हैं कि नारियल पानी शरीर को डीहाइड्रेशन से बचाता है, स्कीन पर ग्लो लाता है और किडनी स्टोन से बचाए रखता है।

देसी जलजीरा : गर्मियों में जलजीरा सबसे ज्यादा पिया जाने वाला पेय पदार्थ है। ये पेय उत्तर भारत में बहुत ही फेमश है। इसमें जीरा, इमली, काला नमक, पुदीना और पानी मिलाया जाता है। आप इसे बाजार से भी बना बनाया ले सकते हैं। बता दें कि इससे भी कई तरह की बीमारियां दूर होती हैं।

नींबू पानी : अगर देसी पेय पदार्थ की बात की जाए तो नींबू पानी भी बेहद पसंद किया जाता है। लोग गर्मियों के मौसम में इसे सबसे ज्यादा पीते हैं। ठंडे पानी में एक नींबू निचोड़ कर पीने से शरीर ठंडा रहता है। लोग इसे स्वादिष्ट बनाने के लिये इसमें चीनी भी मिलाते हैं। ये आपको गर्मी में बेहद आराम पहुंचाता है।

छाछ : इसको गर्मियों का सबसे सस्‍ता पेय माना जाता है। इसे ग्रामीण क्षेत्र के लोग सबसे ज्यादा पीते हैं। इसे ज्यादातर खाना खाने के बाद ही पिया जाता है। यह दही, पानी, नमक, अदरक, जीरा और मिर्च को डाल कर बनाया जाता है। इसे पीने से पेट को ठंडक मिलती है। साथ ही आपका हाजमा भी सही रहता है।

गन्ने का रस : गर्मियों में गन्ने का रस पीने से दिल की बीमारी नहीं होती। इसे पीने से तुरंत एनर्जी मिलती है। यह जूस पोटैशियम, ग्लूकोज, एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम और मैगनीशियम से भरा होता है।

कोक ने भी लोगों के सेहत और उनकी पसंद को देखते हुए अब अपना फोकस हेल्थ बेस्ड फ्रूट ड्रिंक्स की तरफ किया है। कंपनी भी मिनट मेड के नाम से संतरा, नींबू और मौसमी जूस बेच रही है। अब कोल्ड ड्रिंक में फ्रूट जूस मिलाने से कंपनी को उम्मीद है कि उसका मार्केट शेयर भी बढ़ जाएगा।

 

=>
=>
loading...