International

नेपाल दौरे पर पहुंचे प्रिंस हैरी राष्ट्रपति से मिले, ऐतिहासिक जगह का दौरा किया

Prince-Harry-AP-640x480काठमांडू। नेपाल दौरे पर पहुंचे ब्रिटिश घराने के प्रिंस हैरी ने यहां रविवार को राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी से मुलाकात की। अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रपति विद्या देवी ने प्रिंस हैरी का स्वागत किया और ब्रिटेन व नेपाल के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर रोशनी डाली। राष्ट्रपति के मीडिया सलाहकार माधव शर्मा के हवाले से कहा गया, राष्ट्रपति ने राजकुमार के साथ दोनों देशों के राजनयिक संबंधों पर अपने विचार साझा किए।

नेपाल व ब्रिटेन इस साल राजनयिक संबंधों की स्थापना की 200वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इस मौके पर प्रिंस हैरी ने कहा कि उन्हें अप्रैल 2015 में आए विनाशकारी भूकंप के बाद नेपाल को फिर से पटरी पर लौटते देखकर खुशी है। प्रिंस हैरी ने रविवार दोपहर ऐतिहासिक पाटन दरबार स्क्वायर का दौरा किया, जो यूनेस्को वर्ल्ड हैरिटेज साइट के रूप में सूचीबद्ध है। उन्होंने शनिवार को यहां देश के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा से भी शिष्टाचार मुलाकात की।

=>
=>
loading...