HealthLifestyle

पीठ दर्द से हैं परेशान तो आज से शुरू कर दें ये तीन व्यायाम, दर्द हो जाएगा छूमंतर

नई दिल्ली। अगर आप भी सिटिंग वर्क करते हैं और कई कई घंटे तक कुर्सी पर बैठे रहते हैं जीवन में आपको कभी न कभी पीठ दर्द से जरूर परेशान होना पड़ा होगा। वैसे आजकल ये समस्या आम हो गई है। व्यायाम की कमी के चलते हर आयु वर्ग के लोग इस समस्या के जूझ रहे हैं। कई बार तो दर्द इतना बढ़ जाता है कि बर्दाश्त के बाहर हो जाता है। अगर आप भी पीठ दर्द से परेशान हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो आज हम आपको तीन स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं जिनसे पीठ दर्द में काफी आराम मिलेगा।

सीटेड हिप ट्विस्ट

दायें पैर को बायीं जांघ के ऊपर रखते हुए चटाई पर बैठ जाएं। जब आप लेंगे लेंगे तो आपका मेरुदंड तना रहेगा। अब आपको सांस छोड़ते हुए खुद को बायीं ओर मोड़ना है। इस एक्सरसाइज को दोनों ओर से पांच बार करें।

काउ फेस पोज-

जमीन पर दोनों पैरों को एक-दूसरे के ऊपर मोड़कर इस तरह रखें कि एक घुटना दूसरे घुटने के ऊपर आ जाए। अब दायें हाथ को कंघे से ऊपर से पीछे की ओर ले जाएं। अब बायां हाथ मोड़ते हुए कमर की ओर से पीछे ले जाएं। दोनों हाथ पीठ पर एकदूसरे को छूने चाहिए। रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें, अब इस अवस्था में रहते हुए कई मिनट तक गहरी सांस भरें।

कैट-काउ पोज

अपने दोनों हाथों और घुटने के बल लेट जाएं। इस अवस्था में कंधे और घुटने नितंब से एकसीध में रहेंगे। अब धीरे से नितंब की हड्डी को उठाएं और अपने कंघों को झुकाते निगाह जमीन पर ले जाएं। आपका सिर नीचे झुक जाएंगा, रीढ़ की हड्डी गोलाकार मुद्रा में होगी। इस अवस्था में पेट का तानते हुए नाभि की ओर ध्यान ले जाएं। अब इस व्यायाम को दोहराएं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH