National

देश में पिछले 24 घंटों में आए कोरोना के 12,591 नए केस, 29 की मौत

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना फिर से रफ्तार पकड़ ली है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12,591 नए केस सामने आए हैं। वहीं बीते दिन कोरोना वायरस के 10,542 नए मामले दर्ज किए गए थे। इस लिहाज से कोरोना के नए मामलों में आज बढ़ोतरी दर्ज की गई है। देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार को कोरोना के 1767 न‌ए मामले आए हैं। राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण दर बढ़कर 28।63% हो गई है

इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 65,286 हो गई है। इसी दौरान कोरोना की चपेट में आने से 29 मरीजों ने अपनी जान गंवा दी।

देश में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले केरल में सामने आए हैं। यहां 3,117 केस मिले हैं। इसके अलावा दिल्ली में 1,767, हरियाणा में 1,102 और महाराष्ट्र में 1100 नए केस मिले हैं। वहीं, देश में कोरोना पॉजिटिविटी रेट भी 5 फिसदी के ऊपर पहुंच गया है। डेली पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 5.46 प्रतिशत और वीकली पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 5.32 प्रतिशत हो गया है।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH