International

यमन : जकात बांटने के कार्यक्रम में मची भगदड़ में 80 लोगों की मौत, सैकड़ों घायल

नई दिल्ली। यमन की राजधानी सनआ में बुधवार को ज़कात बांटने के एक कार्यक्रम में मची भगदड़ में 80 लोगों की मौत हो गई जबकि सैकड़ों की संख्या में लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से कइयों की हालत नाजुक बनी हुई है। हूथी के एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि साना के बाब अल-यमन जिले में भगदड़ के बाद कम से कम 80 लोग मारे गए और 322 से अधिक घायल हो गए।

हूथी के अधिकारियों ने बताया कि यमन की राजधानी में एक पैसे बांटने वाले कार्यक्रम के दौरान मची भगदड़ में 80 से अधिक लोग मारे गए और सैकड़ों अन्य घायल हो गए। यमन की राजधानी साना में मची भगदड़ के दौरान मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। भगदड़ मचने के बाद आस-पास के इलाके में भारी सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई। हमले में पीड़ितों के रिश्तेदार अपने सगे-संबंधियों की तलाश में घटनास्थल पर जाने की कोशिश कर रहें थे, लेकिन उन्हें साइट पर जाने से रोका जा रहा था।

यमन के आंतरिक मंत्रालय ने सबा समाचार एजेंसी के ओर से दिए गए बयान में कहा कि मृतकों और घायलों को पास के अस्पतालों में ले जाया गया है। पैसे बांटने वाले कार्यक्रम को आयोजित करने वालों को हिरासत में ले लिया गया है। इसके बाद अधिकारियों ने जांच कि भी मांग की है। हालांकि हूथी के आंतरिक मंत्रालय ने मरने वालों और घायल लोगों की सटीक जानकारी नहीं दी।

 

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH