Sports

हेरथा बर्लिन को मोंचेंगलाबाख ने 5-0 से हराया

images

बर्लिन। बोरशा मोंचेंगलाबाख ने बुंदेसलीगा फुटबाल लीग में हेरथा बर्लिन को 5-0 से हराकर शीर्ष चार में अपनी जगह बना ली है। मीडिया के मुताबिक, थोर्गन हाजार्ड के दो गोल की बदौलत मोंचेंगलाबाख ने अपनी लगातार तीसरी और सत्र की 14वीं जीत दर्ज की। मोंचेंगलाबाख पूरे मैच में हेरथा बर्लिन पर हावी रही। टीम के लिए पहला गोल 14वें मिनट में आया। हाजार्ड ने बर्लिन की कमजोर रक्षापक्त का फायदा उठाते हुए टीम को बढ़त दिलाई।

पहले हाफ में एक गोल करने के बाद दूसरे हाफ में मोंचेंगलाबाख ने बर्लिन पर दबाव बनाए रखा। दूसरे हाफ में मोंचेंगलाबाख ने चार गोल किए। मैच के 60वें मिनट में आंद्रे हान ने टीम के लिए दूसरा गोल कर बढ़त को दोगुना कर दिया। मोंचेंगलाबाख के लिए तीसरा गोल 76वें मिनट में आया। पेट्रिक हेरमान के इस गोल के बाद बर्लिन की मैच में वापसी की उम्मीद खत्म हो गई। मोंचेंगलाबाख की टीम यहां भी नहीं रुकी। उसने 80वें और 85वें मिनट में दो गोल कर टीम का स्कोर 5-0 कर मैच जीत लिया।

=>
=>
loading...