International

वियतनाम में मंगलवार को जीका के 2 नए मामले

zikavirus_650x425_012716115

हनोई। वियतनाम के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को देश में जीका वायरस के दो नए मामले सामने आने की जानकारी दी। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, जीका के दो नए मामले दक्षिणी खान्ह हो प्रांत और हो ची मिन्ह सिटी में सामने आए हैं। स्थानीय ऑनलाइन समाचारपत्र ‘वीएनई एक्सप्रेस प्रेस’ ने मंगलवार को बताया कि इनमें पहली मरीज खान्ह होआ नाह त्रांग की 64 वर्षीया महिला है। महिला ने 26 मार्च को हल्का बुखार, सिर दर्द, दोनों पैरों में लाल चकते पड़ने की शिकायत की।

घर में चले इलाज के दो दिन बाद वह ठीक नहीं हुई और उसे खान्ह होआ हॉस्पिटल ऑफ ट्रॉपिकल डिजीज में भर्ती कराया गया। गौरतलब है कि 31 मार्च को नाह त्रांग पेस्ट्यूर इंस्टीटयूट के जांच नतीजों में महिला में जीका वायरस का पता चला। देश के दक्षिणी हो ची मिन्ह शहर में 33 वर्षीय महिला में भी जीका का वायरस पाया गया है। इस महिला को भी समान लक्षणों के बाद अस्पताल ले जाया गया।

=>
=>
loading...