SportsTop News

IPL 2026 में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का जलवा, 16 गेंदों में 43 रन ठोक ऑरेंज कैप पर कब्जा

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में एक नया सितारा तेजी से उभरकर सामने आया है। महज 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने टूर्नामेंट के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

वैभव ने सिर्फ 16 गेंदों पर 43 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। इस दमदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने मौजूदा सीजन में 400 रन पूरे कर लिए और ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली। उन्होंने Abhishek Sharma को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया, जबकि KL Rahul एक पायदान नीचे खिसक गए।

वैभव सूर्यवंशी ने इस दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। वह आईपीएल इतिहास में एक सीजन में सबसे कम गेंदों पर 400 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने आंद्रे रसेल का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

सबसे कम गेंदों में 400 रन बनाने वाले बल्लेबाज:

167 गेंद – वैभव सूर्यवंशी (2026)
188 गेंद – आंद्रे रसेल (2019)
195 गेंद – अभिषेक शर्मा (2024)
197 गेंद – निकोलस पूरन (2025)
200 गेंद – ग्लेन मैक्सवेल (2014)

इस मैच में Rajasthan Royals ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया। इस जीत के साथ राजस्थान ने पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली और प्लेऑफ की दौड़ में दमदार दावेदारी पेश की।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH