नोएडा। नोएडा पुलिस ने सोमवार 26 मार्च को पिछले 4 साल से छुपकर रहे एक नक्सली को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। जनपद के नए एसएसपी अजय पाल शर्मा ने नोएडा आते ही अपने मंसूबे साफ कर दिये हैं, बदमाश या तो नगर छोड़ दें, या गोली खाने-जेल जाने को तैयार रहें। उनकी टीम ने पचास हजार के इनामी नक्सली को बीती रात धर दबोचा।
सोमवार 26 मार्च को बड़ी कार्रवाई करते हुए नोएडा पुलिस द्वारा कुख्यात नक्सली कमांडर को गिरफ्तार किया गया है। बिहार पुलिस द्वारा इस पर 50000 का ईनाम रखा गया है। नक्सली कमांडर सुधीर पर दर्जनों हत्या के मामलों में शामिल होने का आरोप है। सुधीर दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर में फर्जी आईडी के जरिए नोएडा के हरौला गांव में लंबे समय से रह रहा था।
एसएसपी अजय पाल शर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की छानबीन की जा रही है। यह बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला है और नक्सली एरिया कमांडर था। आरोपी सुधीर भगत 4 हत्या और 6 नरसंहार का आरोपी है।
आरोपी नोएडा में सेक्टर-5 हरौला में 2015 से फर्जी आईडी पर रह रहा था। इस पर यह भी आरोप है कि इसने बिहार में एक फैक्ट्री को बम से उड़ा दिया था और कई हत्याओं में शामिल था। यह मोदीनगर के दिव्यज्योति कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रहा था।