Entertainment

साउथ की इस एक्ट्रेस के आगे बॉलीवुड एक्ट्रेसेस हैं फेल, 18 की उम्र में दिखती थी इतनी खूबसूरत

मुंबई। समांथा मुख्य रूप से तेलुगू और तमिल फिल्म उद्योग में काम करने वाले एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री और मॉडल है।

समांथा चेन्नई में पली-बढ़ी है और इन्होंने किशोरावस्था के दौरान मॉडलिंग में कैरियर शुरु किया था। समांथा रुथ प्रभु साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य संग विवाह बंधन चुकी है।

समांथा ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत साल 2010 में तमिल फिल्म विनायतांडी वरुवाया से की थी। इस फिल्म की शानदार सफलता के बाद उन्होंने साउथ की कई फिल्मों में काम किया हैं।

समांथा ने अपने सात साल के फिल्मी करियर में करीब 35 फिल्मों में अभिनय किया हैं। जिनसे ज्यादातर फिल्में सुपरहिट रही हैं।

उन्हें सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। तब से वह कई व्यावसायिक रूप से सफल तेलुगू फिल्मों में दिखाई देती आ रही है।

2013 में समांथा एक ही वर्ष में दोनों, सर्वश्रेष्ठ तेलुगू अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ तमिल अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार को जीतने वाली रेवती के बाद दूसरी अभिनेत्री बन गई।

समांथा जब18 साल की थी, तब वो बेहद ही खूबसूरत थी। उनकी आँखों में वो खास बात है जो शायद किसी अभिनेत्री में नहीं हैं।

समांथा इन दिनों अपनी आने वाली तेलुगू फिल्म रंगास्थलम​ में व्यस्त हैं। सामन्था और राम चरण अभिनित इस फिल्म को 30 मार्च 2018 को रिलीज किया जाएगा।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH