BusinessOdd & Weird

6 करोड़ की कार से मॉर्निंग वाक पर निकले थे अनंत अंबानी, लोग बोले क्या लाइफ है यार

मुंबई। मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी के नए चेहरे को देखकर हर कोई दंग हो जाता है। हो भी क्यों न। कुछ समय पहले तक अनंत अंबानी का वजन 178 किलो जो था। रिलायंस इंडस्‍ट्री के चेयरमैन मुकेश और नींता अंबानी के बेटे अनंत ने बीते दिनों अपने वजन को कम करने के लिए कठोर परिश्रम किया और उसका रिजल्ट अब सबके सामने है।

अगर आपके दिमाग में ये बात चल रही है कि अनंत का ये नया अवतार सर्जरी की वजह से है तो आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। अनंत ने नेचुरल तरीके से 108 किलो वजन कम किया है। इन 18 महीनों में उन्होंने न केवल कड़ी मेहनत की है बल्कि कठिन परहेज भी किया है।

कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक एक वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। जिसमें कुछ हथियारबंद लोग उनके आगे-पीछे भाग रहे थे और एक रॉल्स रॉयस कार भी उन्हें फॉलो कर रही थी।

वीडियो में मुंबई की सड़कों पर मॉर्निंग वॉक करते हुए शख्स को अनंत अंबानी बताया गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वजन कम करने के लिए तब अनंत रोज 21 किलोमीटर वॉक करते थे। गौरतलब है कि मुकेश अंबानी को Z सिक्युरिटी हासिल है। वायरल हुए वीडियो में जो बॉडीगार्ड्स हैं, तब उन्हें भी Z सिक्युरिटी के ही लोग बताए गए थे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH