NationalTop News

रामनवमी उत्सव में हादसा, 4 लोगों की मौत, बाल-बाल बचे मुख्यमंत्री

अमरावती। आंध्र प्रदेश में कडपा जनपद में रामनवमी के जुलूस के मौके पर पंडाल गिरने के कारण से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है जबकि 70 लोग घायल हैं। इस कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भी उप​स्थित थे। वह सुरक्षित हैं।

कडपा जिले के वोंटीमिट्टा के ऐतिहासिक कोडनड्रमा स्वामी मंदिर में पंडाल गिरने से यह हादसा हुआ। रामनवमी उत्सव में भाग लेने के लिए चंद्रबाबू नायडू और उनके कैबिनेट मंत्री आए हुए थे।

मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा तेज आंधी और बरसात के कारण हुआ है। तेज हवा से पंडाल गिरा जिसके चलते कई लोगों की मौत हो गई। पंडाल गिरने के बाद वहां पर अफरा—तफरी मच गई जिससे कई लोग घायल हो गए। घटना में घायल लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूत्रों का यह भी कहना है कि घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar