Entertainment

30 साल छोटी GF से शादी करने जा रहा विजय माल्या, लड़की के बारे में जानें सब कुछ

नई दिल्ली। स्टेट बैंक का करीब 9000 करोड़ रुपए डिफॉल्ट कर लंदन भाग चुके किंगफिशर कंपनी के मालिक विजय माल्या अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं।

इन विवादों के बीच खबरें आ रही हैं कि 62 वर्षीय विजय माल्या शादी करने जा रहे हैं। यह माल्या की तीसरी शादी होगी। दिलचस्प यह है कि उन्होंने अब तक दूसरी पत्नी को तलाक नहीं दिया है।

जिस लड़की से शादी करेगें, वो कोई और नहीं उनकी गर्लफ्रेंड पिंकी लालवानी हैं। पिंकी 32 साल की हैं। पिंकी लालवानी माल्या के साथ हर परिस्थिति में खड़ी रहती हैं । यही नहीं, ये दोनों भारत छोड़कर एक साथ ही 2 मार्च 2016 को लंदन फरार हुए थे। सूत्रों के मुताबिक अभी दोनों ने हाल ही में अपने साथ रहने की तीसरी सालगिरह मनाई है।

बताया जा रहा है कि पिंकी लालवानी पेशे से एयर होस्टेस रही हैं। माल्या की कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस से वह बतौर एयर होस्टेस साल 2011 में जुड़ीं। यह कंपनी 2012 में बंद हो गई। पिंकी और माल्या पिछले तीन साल से रिलेशनशिप में हैं। माल्या की कई पार्टियों में गेस्ट को होस्ट करती भी नजर आ चुकी हैं।

पिंकी लालवानी विजय माल्या के अच्छे और बुरे वक्त में साथ रही है। कहा जाता है कि वह माल्या के साथ रेग्युलर ट्रैवल करती रही हैं। विजय माल्या की पहली शादी साल 1986 में एयर इंडिया की एयर होस्टेस रहीं समीरा तैय्यबजी से हुई थी। दोनों के बेटे सिद्धार्थ माल्या का जन्म 1987 में हुआ।

समीरा को तलाक देकर माल्या ने अपनी बचपन की दोस्त रेखा से साल 1993 में शादी की थी। रेखा और विजय की दो बेटियां हैं लीना और तान्या है। कानूनी तौर पर रेखा और विजय का अब तक तलाक नहीं हुआ है, लेकिन विजय अपनी गर्लफ्रैंड पिंकी लालवानी से शादी करने जा रहे हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH