Entertainment

विदेशी दोस्तों को ताजमहल घुमाने ले गई सुहाना, देखें फोटोज

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अपने बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही लाइमलाइट में रहती हैं। सुहाना शुक्रवार को आगरा में थीं। उनके साथ करीब 15 दोस्त भी थे। वह अपने विदेशी दोस्तों के साथ ताजमहल घूमने गईं थी।

सुहाना के ताजमहल टूर की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर इस समय खूब शेयर की जा रही हैं। इन फोटो में सुहाना अपने विदेशी दोस्तों के साथ ताजमहल के अंदर अलग-अलग जगहों पर घूमती हुई नजर आ रही हैं।

A Day trip to one of India’s most celebrated structures.. The Taj Mahal…

A post shared by Gauri Khan (@gaurikhan) on

ताज पूर्वी गेट से प्रवेश करने के बाद सुहाना और उनकी दोस्त रॉयल गेट से ताज के अंदर पहुंचीं। ताज में मौजूद सैलानियों ने सुहाना को पहचान लिया। वह उनके पास जाने लगे लेकिन उनकी सुरक्षा में मौजूद बाउंसर्स और सीआईएसएफ के जवानों ने सैलानियों को दूर किया।

सुहाना अपने दोस्तों के साथ मुख्य गुंबद पर पहुंचीं। वहां उन्होंने अपने गाइड से ताज के इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी की। ताज घूमने के साथ ही सुहाना ने अपने साथियों के साथ कई फोटो खिंचाए।

दोनों को देखने के लिए सैलानियों की भीड़ उनके आसपास घूमती रही। बाउंसर्स ने मीडिया को भी दोनों के फोटो करने से कई बार रोका।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH