Entertainment

सुपरस्टार ने शराब के नशे में की इस एक्ट्रेस की जमकर पिटाई

मुंबई। आप सुपरस्टार्स को देखते हैं, पसंद करते हैं और उनके फैन हो जाते हैं। उनकी हर छोटी-बड़ी चीज़ को फॉलो करते हैं। उनके स्टाइल को, उनकी अच्छी-बुरी आदतों को, लेकिन क्या हो अगर जिन सुपरस्टार्स के आप फैन हैं उन पर आपको शर्मिंदा होना पड़े। ये कोई फालतू की चेतावनी या ज्ञान नहीं हैं।

इसके पीछे एक खबर है। खबर है कि भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने शराब के नशे में भोजपुरी की एक बड़ी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की जमकर पिटाई की। इस खबर की पुष्टि एक पत्रकार ने की है।

पूरी घटना विस्तार से जानने के लिए सिलवासा की ओर रुख़ करते हैं। जहां दोनों एक शूटिंग के सिलसिले में गये थे। रात को जब अक्षरा ने अपनी फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली तो वे मुंबई लौटने के विचार में थीं। लेकिन रात ज्यादा हो गई थी और उन्हें अपनी कार भी खुद ड्राइव करनी थी। इसलिए उन्होंने अगले दिन लौटने का सोचा।

इसी सोच के तहत दोनों सिलवासा के ही एक होटल में रुक गए। गुरुवार को रात करीब 11:30 बजे पवन सिंह ने शराब पी ली और इतनी ज्यादा पी ली कि वो अपना आपा खो बैठे। जब नशे की हालत में वे अपने कमरे से निकलकर बाहर आने लगे तो अक्षरा सिंह ने उन्हें रोकना चाहा। लेकिन शराब के नशे में उन्होंने अक्षरा को गाली देना और पिटाई करना शुरू कर दिया।

जब इस झगड़े की आवाज़ होटल स्टाफ के कानों में पड़ी तो वो लोग वहां अक्षरा को बचाने के लिए पहुँच गये। लेकिन नशे में चूर पवन सिंह ने अक्षरा का सिर दीवार में मार दिया। इन सब के बाद बताया जा रहा है कि अक्षरा को ज्यादा चोट नहीं आई लेकिन उनके हाथ में चोट लगी है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH