International

11 लड़कियों के साथ कर चुका था ये काम, एक तो 8 साल की थी और सज़ा मिली ये

 

बीजिंग। हैवानियत नहीं जानती किसी सरहद को, किसी मज़हब को। बात यहीं से शुरू करते हैं। भारत की सीमा पर एक शख्स जब हैवानियत पर उतरा तो उसका वो रूप सामने आया जो किसी को डराने के लिए काफी था। उसने पहले 11 लड़कियों के साथ रेप किया फिर उनकी हत्या।

अगर इतना सुन कर आप चौंक गए हैं तो रुकिए दिल तो तब दहलेगा जब आप को पता चलेगा कि उन 11 लड़कियों में से एक लड़की की उम्र महज़ 8 साल थी। इतना ही नहीं 11 लड़कियों के अलावा इसने एक महिला के साथ भी दुष्कर्म किया था। ये काम इस शख्स ने किसी अंडर ऐज में नहीं किया। इसकी उम्र 54 साल है।

अपराधी व्यक्ति का नाम चेंगयांग है। जब चेंगयांग 2016 में एक ग्रोसरी स्टोर पर किसी अपराधिक मामले में गिरफ्तार हुआ तो धीरे-धीरे उसने अपने 28 वर्ष पहले के सारे गुनाह क़ुबूल कर लिए। उसने कुबूला की साल 1988 से 2002 के बीच उसने गांसू प्रान्त के बेयिन शहर में 11 लोगों की हत्या की। इसके अलावा अपने अपराधिक करियर की तमाम करतूत जैसे हत्या, लूट, दुष्कर्म, शव के अंगों के साथ छेड़ छाड़ करने की बात भी कुबूली है।

चीन की अदालत ने उसे इन गंभीर आरोपों का दोषी मान कर हत्या की सजा सुनाई है। आपको बता दें की चेंगयांग को अगस्त 2016 में एक ग्रोसरी स्टोर में किसी अपराधिक मामले के लिए दोषी मान कर गिरफ्तार किया गया था।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH