Entertainment

बॉलीवुड की वो हीरोइन जिसने कहा कि अमिताभ बच्चन, बिल क्लिंटन उसे जान से मारना चाहते हैं

मुंबई। एक एक्ट्रेस जिसने बॉलीवुड में बिकनी को एक पहनावा बना दिया, एक एक्ट्रेस जिसके दरवाज़े के बाहर निर्माता लाइन लगा कर खड़े होते थे, एक एक्ट्रेस जिसने अमिताभ बच्चन, बिल क्लिंटन पर ये आरोप लगाया कि वो उसे मारना चाहते हैं। जन्मदिन के मौके पर आज बात टाइम्स मैगज़ीन के कवर पेज पर आने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री ‘परवीन बॉबी’ की।

परवीन बॉबी का जन्म 4 अप्रैल 1949 को गुजरात के जूनागढ़ में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। परवीन अपने घर से काफी संपन्न थी इसका अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि परवीन के पिता के पास एक हवेली थी जो उन्हें जूनागढ़ के नवाब ने तोहफे में दी थी। परवीन ने कभी शादी नहीं की लेकिन उनके अफेयर की खबरें कभी अखबारों से नहीं उतरीं। कभी महेश भट्ट, कभी कबीर बेदी और भी कई बड़े बॉलीवुड अभिनेता।

परवीन रूप और हुनर की इतनी धनी थी कि जब 1972 में उन्होंने अपना मॉडलिंग करियर शुरू किया तो उसके एक साल बाद ही उन्हें अपनी पहली फिल्म ‘चरित्र’ मिल गई। परवीन का करियर उनकी सुन्दरता की तरह बढ़ता ही चला गया। एक दौर ऐसा आया जब ज़ीनत अमान, हेमा मालिनी और रेखा से बढ़ कर निर्माता उनके घर के बाहर अपनी फिल्में लेकर खड़े रहते थे।

समय कभी एक जैसा नहीं रहता। परवीन सब कुछ छोड़-छाड़ के 1983 में अमेरिका चली गईं। सिक्यूरिटी चेच में आना कानी करने से अमेरिका में गिरफ्तार भी हुईं और 1989 में जब मुंबई लौटीं तो उनके सेक्रेट्री वेदप्रकाश शर्मा भी उनको नहीं पहचान पाए। बेडोल मोटा बदन, उलझे बिखरे बाल। खबरों के मुताबिक परवीन को एक मानसिक रोग हो गया था जिससे उन्हें हर वक़्त ये डर लगता था कि हर कोई उनको मारना चाहता है।

इसी के चलते उन्होंने एक इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन, बिल क्लिंटन, प्रिंस चार्ल्स, अमेरिका, फ्रेंच और ब्रिटिश सरकार, भाजपा, सीआईए, सीबीआई और भी कई नामी लोगों पर ये आरोप लगाये कि वो उन्हें जान से मारना चाहते हैं। हालाँकि सबूतों के अभाव में ये सारे आरोप निराधार साबित हो गए।

परवीन की ये बिमारी इतनी बढ़ गई थी कि उनके इंटरव्यू के लिए आने वाले हर पत्रकार को वो अपना खाना और पानी चखने को कहती थीं ताकि उन्हें पता चल सके कि उसमे ज़हर तो नहीं है। परवीन की मौत 20 जनवरी 2005 को जुहू में उन्हीं के घर पर हुई। वो परवीन ही थीं जिन्होंने पहली बार बॉलीवुड में बिकनी पहनी, वो परवीन ही पहली भारतीय महिला अभिनेत्री थी जो टाइम्स के कवर पेज पर आईं। कई लोगों से अफेयर की ख़बरों के बावजूद परवीन अपने आखिरी दौर में अकेली थीं। मौत को गले लगाते हुए परवीन के साथ कोई नहीं था। तीन दिन तक उनकी लाश उनके घर में बंद रही और परवीन अकेले ही भूख से मर गईं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH