Regional

“जब मां मायके में थी, पापा और चाचा मेरा रोज़ रेप करते थे”, 11 साल की बच्ची की दास्तान

 

चंडीगढ़। एक लड़की दुनिया में सिर्फ दो इंसानों के साये में खुद को महफूज़ पाती है। एक उसका भाई और दूसरा उसका पिता लेकिन क्या हो जब किसी लड़की का पिता अपने भाई यानि लड़की के चाचा के साथ मिल कर अपनी 11 साल की बच्ची का रेप करे तो? सुनी सुनाई बातें इतनी घिनौनी नहीं होती। खबर है हरियाणा के एक गांव की। जहां एक बाप और एक चाचा अपनी 11 साल की लड़की का रेप तब से कर रहे थे जब से उसकी मां मायके गई हुई थी।

पूरा ममला हरियाणा के फतेहाबाद के भूना थाना क्षेत्र का है। जहां 11वीं में पढ़ने वाली एक छात्रा ने अपने पिता और चाचा पर आरोप लगाया है कि पीड़ित की मां सन 2007 में ही लड़की के पिता से विवाद के चलते ससुराल छोड़कर मायके चली गई थी और तब से वहीं रह रही थी। जब पीड़ित लड़की बड़ी हुई यानि 11 साल की तो उसका पिता और चाचा उसके साथ हर रोज दुष्कर्म करते थे। डर और शर्म से पहले तो पीड़िता कुछ नहीं बोली लेकिन जब उसकी मुलाकात उसकी मां से हुई तो उसने पूरी बात अपनी मां को रोते-रोते बताई।

मां ने भूना थाने में अपने आरोपी पति और देवर के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है। पुलिस ने कहा है कि मामले की पुख्ता जांच करने के बाद और आरोपियों के खिलाफ ठोस सबूत मिलने के बाद ही उन्हें गिरफ्तार किया जायेगा।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH