IANS News

दिल्ली में सुहावनी सुबह, बारिश के आसार

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह सुहावनी रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, आसमान में बदली छाई रहेगी। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और बौछारें पड़ने की संभावना है।

अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जो मौसम के औसत तापमान से पांच डिग्री अधिक है।

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 55 फीसदी दर्ज किया गया।

वहीं, एक दिन पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 37.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

=>
=>
loading...