Uncategorized

मां पकड़ती थी बेटी का पैर, बॉयफ्रेंड बनाता था संबंध, रुला देगी ये दास्तान

नई दिल्ली। मां अपने बच्चे के सबसे करीब होती है। वो मां ही होती है जिसको हमारे बारे में सब पता होता है, चाहे हम उनसे बोले या फिर न बोले। घर में घुसते ही मां कहां है? ये बोलने की आदत सबकी होती है। भले मां से कोई काम न हो। दुनिया में एक मां होती है, जो हमारे बारे में कभी बुरा नहीं सोच सकती है। दुनिया के हर गम से हम बचाकर रखती है। मां कभी भी अपने बच्चे का बुरा नहीं सोच सकती है, लेकिन इन सबके बीच मां-बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है।

अंधविश्वास की कोई सीमा नहीं होती। अंधविश्वास के चलते लोग क्या नहीं कर देते है। एक मां को अपनी बेटी को लेकर शक था कि उसकी बेटी के अंदर एक राक्षस छुपा है। बेटी के शरीर से उस राक्षस को बाहर निकालने के लिए जो किया उसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते है। उसने कई सालो तक अपने बॉयफ्रेंड से अपनी बेटी का रेप करवाया। ताकि राक्षस उसके शरीर से बाहर निकल जाये। ऐसा कोई कैसा सोच सकता है? वो भी अपनी ही बेटी के लिए।

मामला सामने आने के बाद पीड़िता की मां को 14 साल के लिए जेल भेज दिया गया है। दोषी महिला का नाम सेलेना बीट्रिज सोसा है। वह अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में रहती है। महिला के बॉयफ्रेंड का नाम सेरीओ एडुआर्डो गिमेनेज बताया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, सेरीओ ने 6 साल तक सेलेना की मदद से उसकी बेटी के साथ रेप किया। उस वक्त पीड़िता की उम्र महज 8 वर्ष थी। अभी पीड़िता की उम्र 17 वर्ष है। पीड़िता के प्रेग्नेंट होने पर अबॉर्शन के लिए साउथ अमरीका के पैराग्वे भेजा गया था। मीडिया सूत्रों के अनुसार, पीड़िता ने आपबीती बताते हुए कहा कि मेरी मां मेरे पैर पकड़ लेती थी और उसका बॉयफ्रेंड रेप करता था। आरोपी शख्स अभी भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH