IANS News

राष्ट्रमंडल खेल(लॉन-बॉल): भारत की पुरूष और महिला टीमें हारीं

गोल्ड कोस्ट(आस्ट्रेलिया), 11 अप्रैल (आईएएनएस)| भारत की पुरुष और महिला टीम को यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में सातवें दिन बुधवार को लॉन-बॉल प्रतियोगिता में हार का सामना करना पड़ा।

प्रतियोगिता में भारतीय महिला टीम को कनाडा से 10-19 से और पुरुष टीम को आस्ट्रेलिया से 8-12 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

पुरुषों के एकल सेक्शन-प्ले में कृष्णा को न्यूजीलैंड के शेनन मैक्लरॉय ने 0-21 से मात दी। इस हार के साथ ही राष्ट्रमंडल खेलों में कृष्णा के सफर का समापन हो गया।

महिलाओं की सेक्शन प्ले के राउंड-4 में लवली चौबे और रूपा रानी को दक्षिण अफ्रीका की निकोलीन नील और कोलेन पिकेथ के हाथों 17-19 से हार का सामना करना पड़ा।

भारत ने इससे पहले राउंड-2 में जर्सी को 22-12 से और राउंड-1 में वाल्स को 20-16 से पराजित किया था। लेकिन राउंड में उसे उतरी आयरलैंड से 14-15 से शिकस्त का झेलनी पड़ी थी।

=>
=>
loading...