IANS News

राष्ट्रमंडल खेल (कुश्ती) : किरण ने जीता कांस्य पदक

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 12 अप्रैल (आईएएनएस)| भारती महिला पहलवान किरण ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के आठवें दिन गुरुवार को शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

किरण ने महिलाओं की 76 किलोग्राम स्पर्धा के कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में मॉरिशस की कातुओस्किया परिधावेन को 10-0 से मात दी।

किरण ने पहले ही परिधावेन पर शिकंजा कसते हुए 6-0 से बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद, उन्होंने मॉरिशस की पहलवान को नीचे पटकर पलटते हुए दो अंक और हासिल किए।

किरण ने तकनीक में लगातार अंक हासिल किए और परिधावेन को संभलने का भी मौका नहीं दिया और अंत में 10-0 से जीत हासिल कर कांस्य पदक जीत लिया।

=>
=>
loading...