IANS News

राष्ट्रमंडल खेल (निशानेबाजी) : तेजस्विनी ने जीता स्वर्ण, अंजुम को रजत

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 13 अप्रैल (आईएएनएस)| भारत की महिला निशानेबाज तेजस्विनी सावंत ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में नौवें दिन शुक्रवार को महिलाओं की 50 मीटर राइफल पोजीशन-3 का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसी स्पर्धा में भारत की एक और बेटी अंजुम मोदगिल ने रजत पदक जीता।

तेजस्विनी ने फाइनल में पहला स्थान हासिल कर सोने पर कब्जा जमाया और इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड भा बनाया।

तेजस्विनी ने कुल 457.9 अंक हासिल करते हुए राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया, वहीं अंजुम ने 455.7 अंकों के साथ रजत पदक जीता।

स्कॉटलैंड की सियोनेड मिकतोश को 444.6 अंकों के साथ कांस्य पदक हासिल हुआ है।

इससे पहले, अंजुम ने क्वालिफिकेश्न में पहला जबकि तेजस्विनी ने तीसरा स्थान हासिल किया।

अंजुम ने नीलिंग में 98,98 सहित कुल 196 का स्कोर किया तो वहीं प्रोन में 100 और 99 का स्कोर करते हुए 199 अंक हासिल किए। स्टैंडिंग में उन्होंने 97, 96 का स्कोर करते हुए 174 अंक बनाए। एक और नीलिंग राउंड में उन्होंने 97,96 के साथ 193 का स्कोर किया।

अंजुम ने इसी के साथ कुल 589 का स्कोर कर गेम रिकॉर्ड बनाते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

तेजस्विनी प्रोन में पहली निलिंग में 97,97। प्रोन में 98,98। स्टैडिंग में 96,96 आखिरी निलिंग में 95, 96 के स्कोर के साथ कुल 582 का स्कोर करते हुए तीसरे स्थान के साथ फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

=>
=>
loading...